अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले: भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले: भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया

Comments
1 min read

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी धर्म या कानून, अस्पताल पर हमले को सही नहीं ठहरा सकता। अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि सोमवार शाम को काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हवाई हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हैं।

पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि हमले आतंकी ठिकानों और आतंकवादी ढांचों पर किए गए और आम नागरिकों के ठिकानों को टारगेट नहीं किया गया।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में आम नागरिकों को मनमाने ढंग से निशाना बनाने का सिलसिला तुरंत बंद होना चाहिए। भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है, और इस दुखद घड़ी में अफगानिस्तान की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है। हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को भी दोहराते हैं।’

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent