पाकिस्तान की मस्जिद में हुआ विस्फोट दुर्भाग्यपूर्ण : फारूक अब्दुल्ला

पाकिस्तान की मस्जिद में हुआ विस्फोट दुर्भाग्यपूर्ण : फारूक अब्दुल्ला

Comments
1 min read

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में एक मस्जिद के अंदर हुई विस्फोट की घटना यह दिखाती है कि ‘‘लोग दोजख की आग की ओर ले जाने वाले रास्ते पर चल रहे हैं।’’

अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर कस्बे में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब मस्जिदों के अंदर भी विस्फोट हो रहे हैं। इससे पता चलता है कि हम अल्लाह से कितना दूर चले गए हैं… हम उस रास्ते पर चल रहे हैं जो हमें दोजख की आग में ले जाएगा।’’

चार लोग गिरफ्तार

खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर और नौशेरा क्षेत्र में छापेमारी के बाद हमले के तीन कथित सहायकों और मुख्य साजिशकर्ता सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने कहा कि आत्मघाती हमलावर के दो भाइयों और उसके बहनोई उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी मां को भी शुक्रवार देर रात चलाए गए अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया था। उनसे बरामद एक पहचान पत्र ने हमलावर की पहचान यासिर खान के रूप में करने में मदद की।

सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि स्पष्ट हो गया है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया जा रहा है। इस बीच रॉयटर के अनुसार शनिवार को इस्लामाबाद में हजारों लोग आत्मघाती बम हमले में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए जुटे।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent