क्या जल्द खत्म हो सकता है Iran-America-Israel War?

क्या जल्द खत्म हो सकता है Iran-America-Israel War?

Comments
0 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं, जिससे लगता है कि यह युद्ध आने वाले दिनों में खत्म हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह जिंदा हों, लेकिन बहुत गंभीर रूप से घायल हैं। ईरान के साथ बातचीत को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तौर पर जारी है और बातचीत काफी अच्छी चल रही है।

पीटीआई के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘आज ईरान के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमें वे कई चीजें मिल रही हैं जो उन्हें बहुत पहले ही दे देनी चाहिए थीं। देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन फिलहाल बातचीत बहुत अच्छी चल रही है, हमारे बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। उन्होंने आज कई और ठिकानों को भी नष्ट किया है। नौसेना और वायु सेना भी इसमें शामिल थीं, यह हम जानते हैं। आज कई सारे ठिकाने नष्ट किए गए हैं। यह एक बड़ा दिन था। हम उनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे हैं।’

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent