मिडिल ईस्ट में जंग से टूटी पाकिस्तान की कमर, रद की गणतंत्र दिवस परेड

मिडिल ईस्ट में जंग से टूटी पाकिस्तान की कमर, रद की गणतंत्र दिवस परेड

Comments
1 min read

पाकिस्तान ने 23 मार्च को गणतंत्र दिवस के मौके पर निर्धारित सैन्य परेड और सभी औपचारिक समारोह रद कर दिए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसला अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न खाड़ी तेल संकट के चलते लिया गया है।

सरल साधारण झंडा फहराने का समारोह

सरकारी ने एक बयान में कहा कि खाड़ी तेल संकट और सरकार द्वारा घोषित कठोर उपायों को देखते हुए यह तय किया गया है कि 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस परेड और इससे जुड़े सभी समारोह नहीं होंगे। इसके स्थान पर केवल एक साधारण झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बयान में आगे निर्देश दिया गया है कि सभी मंत्रालयों, विभागों और इकाइयों को इस अवसर को सादगी और गरिमा के साथ मनाने का आदेश दिया जाता है, ताकि सीमित समारोहों के बावजूद दिन का महत्व और उसका सच्चा संदेश बरकरार रहे।

युद्ध के कारण बढ़ा ईंधन संकट

मार्च में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध से उपजे गंभीर ईंधन संकट और आर्थिक अस्थिरता से निपटने के लिए व्यापक कठोर उपायों की घोषणा की थी। इन आपातकालीन कदमों का मकसद सरकारी खर्च को तेजी से कम करना और ऊर्जा बचाना है, क्योंकि वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू रही हैं।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent