ईरान के साथ युद्ध हो गया खत्म?

ईरान के साथ युद्ध हो गया खत्म?

Comments
1 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध लगभग खत्म हो चुका है. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई तय समय नहीं बताया.

ट्रंप ने CBS न्यूज को बताया कि अगर युद्ध फिर से शुरू होता है तो ईरान को और भी ज्यादा कड़ी मार झेलनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि यह एक छोटा सा सैन्य अभियान था जिसे उन्होंने कुछ लोगों को हटाने के लिए जरूरी समझा.

Strait of Hormuz को कब्जे में लेने पर विचार करेंगे. ईरान ने तेल सप्लाई रोका तो और कठोर हमला होगा. तेल सप्लाई रोका तो ईरान पर 20 गुना बड़ा हमला करेंगे.

अमेरिका कई मायनों में जीत चुका है: ट्रंप
उन्होंने कहा कि अमेरिका कई मायनों में पहले ही जीत चुका है लेकिन अभी पूरी जीत बाकी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ज्यादा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा ताकि इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका (America) और इजराइल (Israel) ने हमला नहीं किया होता तो ईरान एक हफ्ते के अंदर हमला करने वाला था. उनके मुताबिक ईरान के पास उम्मीद से ज्यादा मिसाइलें थीं और वह मध्य पूर्व और इजराइल पर हमला करने की तैयारी में था.

ईरान के 80 प्रतिशत मिसाइल लॉन्चर नष्ट
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के लगभग 80 प्रतिशत मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं और अब उनके पास बहुत कम लॉन्चर बचे हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान पर हमले शुरू किए थे. इससे पहले पिछले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि इस संघर्ष को खत्म करने के लिए ईरान का बिना शर्त आत्मसमर्पण ही एकमात्र स्वीकार्य परिणाम है. ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय भी आई जब पेंटागन ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका ने अभी लड़ाई शुरू ही की है.

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent