दुबई में ईरानी मिसाइल और बुर्ज खलीफा खाली कराने की खबरें झूठी हैं|दावा किया गया कि दुबई मरीना इलाके में ईरान से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोककर तबाह कर दिया। यह भी कहा गया कि बुर्ज खलीफा के इलाके में धमाके की आवाज सुनने के बाद दहशत फैल गई। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि इमरजेंसी जैसे हालात के चलते दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से लोगों को तेजी से बाहर निकाला जाने लगा है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और पूरे दुबई में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, दुबई प्रशासन ने इस खबर को पूरी तरह से झूठा बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, ईरान की कोई भी मिसाइल दुबई में नहीं आई है। मरीना इलाके में मिसाइल गिरने या बुर्ज खलीफा को खाली कराने की सभी खबरें भी पूरी तरह से अफवाह हैं।





