बंगाल के राज्यपाल का बड़ा फैसला, आधिकारिक पत्राचार में ‘भवदीय  की जगह ‘वंदे मातरम्  लिखेंगे

बंगाल के राज्यपाल का बड़ा फैसला, आधिकारिक पत्राचार में ‘भवदीय  की जगह ‘वंदे मातरम्  लिखेंगे

Comments
0 min read

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने कहा है कि अब वो अपने आधिकारिक पत्राचार में ‘भवदीय’ की जगह ‘वंदे मातरम्’ लिखेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से गुजारिश की कि वो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस मशहूर रचना अपनी रोजाना गतिविधियों में शामिल करें.

राज्यपाल के अनुसार, ऐसे प्रयास गीत से जुड़ी एकता, देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव के मूल्यों को बरकरार रखने में सहायक होंगे. लोक भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए से इस फैसले को शेयर करते हुए, एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् की चिरस्थायी विरासत और सांस्कृतिक महत्व से प्रेरित है.

जानकारी के मुताबिक बुधवार (14 जनवरी) को राज्यपाल ने कहा कि वह अपने आधिकारिक पत्राचार में परंपरागत रूप से प्रयुक्त होने वाले ‘भवदीय’ के स्थान पर ‘वंदे मातरम्’ लिखेंगे. अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल ने अपने पत्रों के आखिर में ‘भवदीय’ की जगह पर ‘वंदे मातरम्’ लिखने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस प्रतिष्ठित रचना के प्रति श्रद्धा के प्रतीक के रूप में ‘वंदे मातरम्’ को अपने जीवन और दैनिक गतिविधियों में यथासंभव शामिल और आत्मसात करें.

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Relevent