उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Comments
1 min read

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान इस सीजन के रिकॉर्ड स्तर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि दिल्ली और चंडीगढ़ में पारा 4 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। आज, 15 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 30 जनवरी तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का से घना कोहरा देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत केराज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश हो सकती है। 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में और 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 14 जनवरी को लक्षद्वीप में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान एक बार फिर से तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। 15 से 17 जनवरी के बीच सुबह और रात में तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

बिहार में पड़ रही भीषण ठंड

बिहार में आज भीषण ठंड रहेगी। सुबह के समय अधिकांश जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में खतरनाक शीतलहर चलने की चेतावनी है।

यूपी में बारिश की चेतावनी आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कानपुर समेत अवध क्षेत्र में हल्का कोहरा रह सकता है, हवा चलने से गलन बन सकती है। वहीं, यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में 18 और 19 जनवरी को हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग जताया है।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Relevent