Rahul Gandhi 23 मार्च को Vadodara में आदिवासी समाज से करेंगे सीधा संवाद 

Rahul Gandhi 23 मार्च को Vadodara में आदिवासी समाज से करेंगे सीधा संवाद 

Comments
1 min read

लोकसभा में नेता विपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी गुजरात में चुनावों की घोषणा से पहले दस्तक देंगे। राहुल गांधी 23 मार्च को गुजरात में मध्य गुजरात के केंद्र वडोदरा पहुंचेंगे। राहुल गांधी अपने दौरे में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के साथ आदिवासी समाज (ट्राइबल कम्युनिटी) के लोगों के साथ विशेष तौर पर बातचीत करेंगे। राहुल गांधी ऐसे वक्त पर गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं जब राज्य में नगर निगम और जिला पंचायत चुनावों की घोषणा में अब गिने-चुने दिन बाकी रह गए हैं। चर्चा है कि राज्य विधानसभा का सत्र 25 मार्च को खत्म हो जाएगा।

इसके बाद 26 मार्च गुजरात राज्य चुनाव आयोग लोकल बॉडी चुनावों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। गुजरात के बड़े शहरों में 2021 में चुनाव हुए थे। तब सूरत से आप ने एंट्री की थी।

क्या है राहुल गांधी का कार्यक्रम? 
वडोदरा में कांग्रेस को लंबे वक्त से जीत नहीं मिली है, हालांकि वडोदरा से लगी आदिवासी बेल्ट में कांग्रेस की अभी उपस्थिति अच्छी है। इनमें छोटा उदेपुर, दाहोद, पंचमहाल, नर्मदा जैसे प्रमुख हैं। कांग्रेस ने 2027 के चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ के राज्य में नई कांग्रेस बनाई है। कांग्रेस के नए संगठन के बाद म्युनिसिपल और जिला पंचायत चुनावों में पहली परीक्षा होगी। वडोदरा शहर में कांग्रेस की कमान ऋत्विक जोशी के हाथों में है। उन्हें नई बॉडी में दूसरी बार शहर अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया था। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के दौरे में पार्टी की आदिवासी विंग के बड़े पदाधिकारी भी साथ में रहेंगे। गौरतलब हो कि बजट सत्र के दूसरे चरण में कुछ दिन पहले राहुल गांधी संसद के बाहर आदिवासी परिधान में दिखे थे।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent