IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा, ईशान किशन का धमाका

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा, ईशान किशन का धमाका

Comments
1 min read

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में 61 रनों से पीट दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 114 रन ही बना सकी।

ईशान किशन ने बरपाया कहर

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने चार बॉल का सामना किया। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा काफी देर क्रीज पर तो रहे, लेकिन वे धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तिलक ने 24 बॉल पर 25 रन बनाए। 

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent