उत्तरप्रदेश में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को बीजेपी आलाकमान ने भेजा नोटिस

उत्तरप्रदेश में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को बीजेपी आलाकमान ने भेजा नोटिस

Comments
1 min read

उत्तरप्रदेश में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत में हुए टकराव के बाद विधायक राजपूत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने इसके लिए विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर पार्टी उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।

आपको बता दें विधायक लगातार सोशल मीडिया पर बीजेपी छोड़कर सपा में जाने की बात भी जोरों शोरों से चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें 30 जनवरी को महोबा भ्रमण के दौरान विधायक ने जलशक्ति मंत्री का काफिला रोक लिया था, दोनों ही नेताओं के बीच इस दौरान झड़पें भी देखने को मिली। झड़प के बाद मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंचा। काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं।

विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कार्रवाई से बचाने के लिए सोशल मीडिया का खूब उपयोग किया जा रहा है। पिता ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विधायक बेटे के लिए महादेव से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और लिखा कि कोई भी खुद को पार्टी से ऊपर न समझे। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट को कुछ समय बाद हटा दिया था। वो अपने विधायक बेटे को निर्दोष बता रहे है। पूर्व सांसद के काफी प्रयास के बाद भी प्रदेश नेतृत्व ने विधायक को नोटिस भेज दिया। चरखारी विधानसभा सीट लोधी बाहुल्य सीट है। संसदीय चुनाव में भी हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से अजेंद्र सिंह लोधी सपा से सांसद निर्वाचित हुए।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent