बंगाल में दो और तमिलनाडु, असम, केरल में एक चरण में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

बंगाल में दो और तमिलनाडु, असम, केरल में एक चरण में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Comments
1 min read

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों के बारे में बताया.

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.

वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा.

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे.

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि साफ-सुथरी वोटर लिस्ट किसी भी लोकतंत्र की नींव होती है। इसी मकसद से, संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत एक खास और गहन समीक्षा की जा रही है, ताकि यह पक्का हो सके कि कोई भी योग्य वोटर छूटे नहीं, और कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल न हो। मैं उन सभी बूथ लेवल अधिकारियों, सहायक वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारियों, वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारियों, ज़िला चुनाव अधिकारियों और चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को बधाई देता हूँ, जिन्होंने इस काम को बिना किसी रुकावट के पूरा करने में अपना योगदान दिया

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent