ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर?

ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर?

Comments
1 min read

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया था. फिल्म को इतना प्यार मिला कि ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. धुरंधर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. पहले पार्ट के बाद फैंस अब इसके दूसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं साथ ही इसे एक बार फिर ओटीटी पर भी देखना चाहते हैं.

धुरंधर की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. वो इस फिल्म को कब और कहां ओटीटी पर देख सकते हैं. हम आपको धुरंधर की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट देते हैं.

धुरंधर ओटीटी पर कब होगी रिलीज

हालांकि मेकर्स या Netflix की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़ी कई रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि 30 जनवरी 2026 के आसपास फिल्म OTT पर आ सकती है। आमतौर पर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की डिजिटल रिलीज थिएटर रन के 6–8 हफ्ते बाद होती है, और Dhurandhar का पैटर्न भी इसी टाइमलाइन से मेल खाता है। इसलिए जनवरी 2026 का आखिरी हफ्ता सबसे मजबूत संभावना माना जा रहा है।

धुरंधर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म या मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही ह. फिल्म ने इंडिया में अब तक 813.60 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 1269.1 करोड़ के पार हो चुका है. फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. धुरंधर रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Relevent