ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 25 साल पुराना सपना अब हकीकत बन रहा है, जहां आठ दिन बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। इस मौके पर पीएम मोदी और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा।
हवाई अड्डे में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल होगा, जिसकी वार्षिक यात्री वहन क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्री होगी। टर्मिनल लगभग 1.38 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें 48 चेक-इन काउंटर, नौ सुरक्षा जांच लेन और नौ आव्रजन काउंटर होंगे, साथ ही घरेलू व अंतरराष्ट्रीय लाउंज भी होंगे।
उद्घाटन से दिल्ली-NCR क्षेत्र में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा, साथ ही ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि इलाकों में कनेक्टिविटी, रोजगार, निवेश और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सरकार को इससे करीब 1 लाख करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। शुरुआत में रोजाना 150 फ्लाइट्स संचालित हो सकती हैं। यह उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
आयोजन को भव्य ए उत्सव बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को जेवर में आसपास के अनेक ग्रामों के नागरिकों, किसानों एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। धीरेंद्र सिंह, विधायक जेवर





