पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है। खास बात यह है कि भाजपा ने इस बार नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को दो विधानसभा सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें, पिछली बार शुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट मिला था। इसके बाद ममता ने नंदीग्राम से शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था। साथ ही ममता भवानीपुर से भी चुनावी मैदान में थी। नंदीग्राम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ममता नंदीग्राम से हार गई थींं। हालांकि भवानीपुर से वो जीत गईं थीं। इस बार भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए शुभेंदु को भावनीपुर और नंदीग्राम दोनों से प्रत्याशी बनाया है।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को एक बार फिर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. अशोक डिंडा को बीजेपी ने मोयना सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. डिंडा इसी सीट से पिछली बार चुनाव लड़कर विधायक बने थे. अब एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है.









