दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति (47) को गिरफ्तार किया गया है। रात 12:22 बजे युवक के गड्ढे में गिरने का पता चल गया था। फिर भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जलबोर्ड के किए गए गड्ढे में युवक की बाइक सहित गिरने की जानकारी अल सुबह होने पर भी लोग पुलिस को सूचना देने से कतराते रहे। तमाशबीन की तरह खड़े होकर वहां फोन से वीडियो बनाने और फोटो खींचने में लगे रहे।
दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति (47) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गार्ड योगेश को भी तलाश रही है, जिसने घटना की जानकारी उप ठेकेदार को दी थी। हादसे के बाद से वह लापता है। इस बीच, कमल के परिजनों ने पुलिस और जल बोर्ड के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है।
कमल की मौत के मामले में पुलिस ने उप-ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि उप-ठेकेदार राजेश प्रजापति को दुर्घटना की सूचना कई घंटे पहले दी गई थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।





