महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार बनेंगी पहली महिला डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार बनेंगी पहली महिला डिप्टी सीएम

Comments
1 min read

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हैं। वह इसके लिए शनिवार सुबह-सुबह ही अपने बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंच गई। सुनेत्रा पवार आज शाम (31 जनवरी) को 5 बजे डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी।

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने विधानमंडल दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। सुनेत्रा पवार को शाम पांच बजे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

मुंबई के विधान भवन में दोपहर दो बजे एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में एनसीपी के 40 विधायक शामिल होंगे। जिसमें सुनेत्रा पवार को आधिकारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम पांच बजे उन्हें महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent