महाराष्ट्र: बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी CM समेत पांच लोगों का निधन

महाराष्ट्र: बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी CM समेत पांच लोगों का निधन

Comments
0 min read

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे।

इस प्राइवेट फ्लाइट में कुल 6 लोग सवार थे. हादसे में सभी की मौत हो गई. अजित पवार के साथ इस फ्लाइट में दो पायलट, उनके दो निजी सहायक (पीए) और एक एनसीपी कार्यकर्ता भी थे. पायलटों में फ्लाइट के कमांडर और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे. इस फ्लाइट में अजित पवार के अलावा विदीप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शाम्भवी पाठक थे. दुर्घटना स्थल पर अधिकारियों ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट की संकरी एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था.

अजित पवार महाराष्ट्र की सत्ता में एक ऐसा नाम रहे हैं जिसने बीते एक दशक में राज्य की राजनीति को नया आकार दिया था। राजनीतिक माहौल उन्हें विरासत में मिला, लेकिन पहचान उन्होंने अपने दम पर बनाई। राजनीति में आने से पहले वे लंबे समय तक सहकारिता आंदोलन से जुड़े रहे, जो महाराष्ट्र की राजनीति की रीढ़ माना जाता है।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent