प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा है. पीएम ने कहा कि सत्ता पाने के लिए इन्होंने महात्मा गांधी का ‘सरनेम’ तक चुरा लिया, ताकि वे अपनी कमियों को छिपा सकें और देश की जनता को गुमराह कर सकें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्हेांने कहा, कल एक शातिर दिमाग वाले युवराज ने एक सांसद को गद्दार कह दिया. उनका अहंकार तो देखिए. युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा. इसलिए गद्दार कहा क्योंकि वे सिख हैं. और उन्हें कोई पछतावा भी नहीं.
लोकतंत्र के मंदिर को तमाशा बना दिया
राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…हताशा को शायद समझा जा सकता है, लेकिन क्या यह देश के पवित्र लोकतंत्र के मंदिर को ऐसा तमाशा बना देने को सही ठहराता है? उस समय, असम के हमारे एक सम्मानित सदस्य सदन की अध्यक्षता कर रहे थे, और टेबल पर कागज फेंके गए। क्या यह पूर्वोत्तर का अपमान नहीं है?… कल उन्होंने फिर यही दोहराया। उस समय आंध्र प्रदेश के एक दलित परिवार का बेटा सदन की अध्यक्षता कर रहा था, और उनका भी अपमान किया गया। इस तरह का व्यवहार करके, आपने पूर्वोत्तर का अपमान किया, और आपने आंध्र प्रदेश के एक दलित परिवार के बेटे का अपमान किया… उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत दुख हुआ जब इस देश की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक, भारत रत्न भूपेन हजारिका जी, जिन्हें आज भी हर घर में याद किया जाता है, उनके बारे में इस तरह की बात की गई। लोग उनके प्रति जो श्रद्धा रखते हैं, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, फिर भी उन्होंने (विपक्ष ने) इसका कोई लिहाज नहीं किया|
मुहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं… पीएम मोदी का विपक्ष पर वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मुहम्मब की दुकान खोलने की बात करने वाले मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं. ये कौन से संस्कार हैं.
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कल मैं देख रहा था जो खुद को राजा मानते हैं, वो आर्थिक असमानता की बातें कर रहे थे. घुसपैठियों की वकालत करने वालों को युवा कैसे माफ करेंगे. घुसपैठिए उनकी आजादी छीन रहे हैं. उनकी रोजी रोटी का हक छीन रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए ये लोग कवच बने हुए हैं;
“विपक्षी सदस्यों ने आदिवासियों, महिलाओं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है: पीएम मोदी”
पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि पंडित नेहरू का मानना था कि उनके सामने 56 करोड़ समस्याएं थीं, और इंदिरा जी ने कहा था कि उनके सामने 71 करोड़ समस्याएं हैं. पीएम मोदी ने सवाल उठाया, वे देश की जनता को ‘समस्या’ कैसे कह सकते हैं?” उन्होंने कहा, “अगर 80 करोड़ लोग हैं, तो हमारे पास 80 करोड़ समाधान हैं. यही हमारे और कांग्रेस के बीच का अंतर है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विपक्ष को संविधान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. पीएम ने कहा कि अपने व्यवहार से विपक्ष ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) का अपमान किया है.





