गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, किसाने नेता ने दिया इस्तीफा

गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, किसाने नेता ने दिया इस्तीफा

Comments
0 min read

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी गुजरात के किसान नेता राजू करपडा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजा है।

एक किसान आंदोलन के चलते उन्हें काफी दिन जेल जाना पडा था, उनके इस्तीफे से आप को गुजरात में एक तगडा झटका लगा है। गुजरात के सौराष्ट्र में किसान आंदोलन कर चर्चा में आए आप किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजू करपडा ने बुधवार को अचानक पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

क्या बताया इस्तीफे का कारण?

केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है। करपडा के इस्तीफे को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढवी ने कहा है कि राजूभाई एक मजबूत किसान नेता हैं और उन्होंने प्रदेश के किसानों की आवाज बनकर उनके हित में एक सफल आंदोलन का नेतत्व किया था।

राजनीति के जानकार करपडा के इस्तीफे को आप के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं, पार्टी के भीतर आपसी खींचतान को इसका प्रमुख कारण हो सकता है। आप के पाटीदार नेता गोपाल ईटालिया के साथ उनकी अनबन की बात सामने आ रही है।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent