गुजरात के अहमदाबाद में कई जगह नहीं मिल रहा है पेट्रोल

गुजरात के अहमदाबाद में कई जगह नहीं मिल रहा है पेट्रोल

Comments
0 min read

अहमदाबाद में सोमवार को पेट्रोल की किल्लत ने आम लोगों को परेशानी में डाल दिया. शहर के कई पेट्रोल पंप पर अचानक पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे लंबी कतारें देखने को मिलीं. बताया जा रहा है कि कम से कम 4 से 5 पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां पेट्रोल उपलब्ध नहीं है.

स्थिति सिर्फ अहमदाबाद तक सीमित नहीं है. गुजरात के अन्य शहरों जैसे राजकोट और द्वारका में भी कई पेट्रोल पंप पर इसी तरह की समस्या सामने आई है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि सप्लाई में कोई बड़ी रुकावट आई है.

पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि यह समस्या अस्थायी है. उनके मुताबिक, वीकेंड की वजह से पेट्रोल के टैंकर समय पर नहीं पहुंच सके. अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक टैंकर पहुंच जाएंगे और स्थिति सामान्य हो जाएगी.

हालांकि, इस बीच कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने नाम न बताने की शर्त पर एक बड़ा संकेत दिया है. उनका कहना है कि अगर सप्लाई जल्दी बहाल नहीं होती, तो संकट और गहरा सकता है. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं.

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent