कौन बनेगा बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन प्रमुख?

कौन बनेगा बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन प्रमुख?

Comments
1 min read

इन दिनों बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख का चुनाव चल रहा है। इसके लिए 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। रिवाइवल ग्रुप से पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे मैदान में हैं तो वहीं दूसरी आरे रॉयल सत्यमेव जयते ग्रुप की ओर से दर्शन बैंकर मैदान में हैं। इसके कारण बीसीए का चुनाव काफी हाईप्रोफाइल हो गया है।

दर्शन बैंकर Vs किरण मोरे 
गुजरात के नामी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दर्शन बैंकर को वडोदरा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ का समर्थन हासिल है। इस बार का बीसीए इलेक्शन इसलिए हाई-वोल्टेज हो गया गया है क्योंकि पुराने शाही परिवार के समरजीतसिंह गायकवाड़ के नेतृत्व वाले रॉयल ग्रुप ने सत्यमेव जयते ग्रुप के साथ गठबंधन किया है। सत्यमेव जयते के साथ रॉयल ग्रुप के गठबंधन के बाद अब चुनावी मुकाबला बिजनेसमैन प्रणव अमीन के अगुवाई वाले रिवाइवल ग्रुप के साथ हो गया है। दोनों ग्रुप में आमने-सामने की टक्कर है। बीसीए के अध्यक्ष अभी प्रणव अमीन हैं।

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) भारतीय किक्रेट कंट्राेल बोर्ड (BCCI) से जुड़ा है। बीसीए के चुनावी मुकाबले में दो दिग्गजों के उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी हो रहे हैं। दर्शन बैंकर ने कोटंबी स्टेडियम के निर्माण को लेकर जहां कुछ आरोप लगाए हैं तो वहीं किरण मोरे ने कहा है कि उन्होंने बीसीए से एक रुपया भी नहीं लिया है।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent