“आज इशुदान गढ़वी को सुनने   के जनता की भीड़ उमड़ती है”: अरविंद केजरीवाल

“आज इशुदान गढ़वी को सुनने के जनता की भीड़ उमड़ती है”: अरविंद केजरीवाल

Comments
1 min read

आम आदमी पार्टी ने भाजपा की गुजरात सरकार के बजट में आम जनता की अनदेखी करने पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के साथ धोखा है। बजट में स्कूल, अस्पताल, सड़कों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं समेत किसी तबके के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो भाजपा की जेब में है।

जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी। इसलिए भाजपा को घमंड हो गया है कि उसे काम करने की क्या जरूरत है? जनता उसे छोड़ कर कहां जाएगी? यह बजट भाजपा सरकार के घमंड को दिखाता है। कांग्रेस और भाजपा से निराश गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं और इसका बदला बदलाव लाकर लेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो-तीन दिन पहले गुजरात का बजट आया है। लोगों को बजट से बहुत उम्मीदें होती हैं। आम आदमी के घर का बजट काफी हद तक सरकारी बजट पर निर्भर करता है। क्या सस्ता और क्या महंगा होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य का क्या होगा, यह सब बजट तय करता है। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि गुजरात भाजपा सरकार के इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं समेत किसी भी तबके के लिए कुछ नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पौने दो साल बाद गुजरात विधानसभा का चुनाव होगा। अक्सर देखा गया है कि चुनाव करीब आने पर सत्ता में बैठी पार्टियां जनता से डरती हैं और कुछ सहूलियतें देती हैं ताकि जनता का वोट मिल जाए। गुजरात सरकार को जनता के वोट की परवाह ही नहीं है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया है। 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा बहुत कम लोग कराते हैं। 10 लाख रुपए में गरीब आदमी भी फोर्टिस, मैक्स जैसे सबसे अच्छे अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकेगा। आजाद भारत के 75 साल के इतिहास में पहले कभी किसी सरकार ने आम लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा नहीं दिया है। लेकिन ‘‘आप’’ सरकार मात्र 4 साल की सरकार में करके दिखा दिया। पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है, लेकिन ऐसी सुविधा नहीं दे सकी। अगर ‘‘आप’’ की सरकार 4 साल में कर सकती है तो भाजपा वालों को भी अब तक कर देना चाहिए था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक भाजपा नेता ने बताया कि हमें गुजरात में लोगों को कोई स्वास्थ्य बीमा देने की जरूरत ही नहीं है। उसका कहना है कि गुजरात की जनता भाजपा को छोड़कर कहां जाएगी? भाजपा को इतना घमंड हो गया है। भाजपा वालों को पता है कि गुजरात की जनता देख रही है कि कांग्रेस वाले भाजपा की जेब में हैं। गुजरात की जनता कांग्रेस से नफरत करती है और उसे वोट नहीं देना चाहती है। भाजपा को अहंकार हो गया है कि उसे कुछ करने की जरूरत ही नहीं है। इसलिए पूरा बजट सिर्फ लूटने के लिए रखा जाता है। अगर पंजाब में ‘‘आप’’ सरकार ने इतने सारे काम कर दिए, 24 घंटे बिजली आने लगी, सड़कें अच्छी हो गईं, अब किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली मिलती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग एक आम घरों से है। इशुदान गढ़वी पत्रकार थे और आज उन्हें सुनने के लिए जनता की भीड़ उमड़ती है। गोपाल इटालिया एक छोटे से पुलिस कर्मी थे। आज पूरे गुजरात के लोग गोपाल इटालिया को बहुत प्यार करते हैं। चैतर वसावा, प्रवीण राम, मनोज सोहरठिया समेत अन्य नेता एक आम लोग हैं। जनता को इन में उम्मीद दिखाई दे रही है, तभी इन्हें सुनने आ रही है। लोगों को उम्मीद है कि ये लोग गुजरात को बदलेंगे। दूसरी तरफ, भाजपा में आज एक भी ऐसा नेता नहीं है, जिसकी तरफ जनता उम्मीद से देख रही हो। भाजपा के मुख्यमंत्री की तरफ भी लोग उम्मीद से नहीं देखते हैं। ऐसे ही कांग्रेस में भी कोई नेता नहीं है, जिसे लोग उम्मीद से देखते हों। ‘‘आप’’ नेता सोशल मीडिया पर लाइव आते हैं तो घंटे भर में ही एक मिलियन व्यू आ जाते हैं। अगर भाजपा वाले अच्छी सरकार चलाते तो हमें एक भी व्यू नहीं मिलता|

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent