पैदल बिहार घूमेंगे तेज प्रताप यादव, होली के बाद यात्रा

पैदल बिहार घूमेंगे तेज प्रताप यादव, होली के बाद यात्रा

Comments
1 min read

पटना: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने सोमवार को राजद और उनके नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजद में अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव का फैसला या आदेश भी अब पार्टी में नहीं चलता। पटना में सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल का अन्य राज्यों में भी संगठन तैयार हो रहा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वे होली के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, जिसके लिए तैयारी चल रही है।

बैठक के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो बिहार में पैदल यात्रा पर निकलने वाले हैं। बिहार के 38 जिलों में उनकी यह पैदल यात्रा निकलेगी।वहां के लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

तेजप्रताप यादव ने साफ कहा कि राजद अब कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रह गई है। रोज लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग जिलों से राजद के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कोई उधर रहना नहीं चाहता है। चूड़ा-दही भोज में लालू यादव के आशीर्वाद देने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब सबको पता चल गया है कि असली जनशक्ति जनता दल ही है। बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि राजद लगातार कमजोर हो रही है। इसलिए राजद 25 सीटों पर सिमट चुकी है। राजद में ‘जयचंदों’ को लेकर उन्होंने कहा कि उन लोगों ने तो हमारे पिताजी (लालू यादव) को भी बर्बाद कर दिया। पिताजी का फैसला भी अब वहां नहीं चलता है। राजद को तो इन जयचंदों ने ही खराब कर दिया। बहन रोहिणी आचार्या का भी बार-बार अपमान किया गया।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent