गुजरात: BJP की चुनाव समिति के बाद मीडिया टीम घोषित

गुजरात: BJP की चुनाव समिति के बाद मीडिया टीम घोषित

Comments
1 min read

गुजरात में 15 नगर निगमों के साथ 393 स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए बीजेपी इलेक्शन मोड में आ गई है। बीजेपी ने चुनावी तैयारियों के तेज करते हुए चुनाव समिति और मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रमुख जगदीश विश्वकर्मा ने मीडिया की टीम में वलसाड के सांसद धवल पटेल के साथ सूरत की मेयर रह चुकी हेमाली बोघावाला को को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने जुबीन आशरा और कल्प पटेल को प्रदेश मीडिया सह इंजार्च नियुक्त किया है। गुजरात में अप्रैल के पहले हफ्ते में चुनाव आयोग स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए शेड्यूल घोषित कर सकता है।

बीजेपी ने नगर निगम और जिला पंचायत चुनावों में उतरने से पहले राज्य के नए बने वाव-थराद जिले में पीएम मोदी का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम 31 मार्च को होगा। ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जाएगी।

प्रवक्ता

धवल पटेल सांसद (वलसाड)

अश्विन भाई बैंकर

जयराज सिंह परमार

घनश्याम गढ़वी

मनजीभाई आहीर

हेमाली बोघावाला

श्चेता ब्रह्मभट्ट

मीडिया इंचार्ज
बीजेपी ने इन नेताओं को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही प्रदेश मीडिया टीम के सह इंचार्ज का भी ऐलान कर दिया है।

इसमें पार्टी ने जुबीन आशरा और कल्प पटेल को जिम्मेदारी सौंपी है। एक दिन पहले पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति (पार्लियमेंट बोर्ड) का ऐलान किया था। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जगदीश विश्वकर्मा, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी, संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा, मौजूदा मंत्री डॉ. प्रद्युमन वाजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश, पूर्व मंत्री बाबूभाई बोखीरिया , सांसद राजेश चुडासमा, आदिवासी मोर्चे के अध्यक्ष गणपत सिंह वसावा और महिला अध्यक्ष अंजुबेन वेकरिया के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नटुजी ठाकोर को रखा है।

पार्टी ने विशेष आमंत्रित सदस्यों में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, सांसद पुरुषोत्तम रूपाला, पूर्व अध्यक्ष आर सी फलदु, मंत्री जीतु भाई वाघाणी को रखा है। इसके अलावा दो आमंत्रित सदस्य भी रखे हैं। इनमें पूर्व सांसद जयश्री पटेल और वर्षाबेन दोशी के नाम शामिल हैं।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent