गांधीनगर में आयोजित हुई जन आक्रोश सभा

गांधीनगर में आयोजित हुई जन आक्रोश सभा

Comments
0 min read

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से गांधीनगर स्थित सत्याग्रह छावनी में सोमवार को आयोजित जन आक्रोश सभा में किसान, युवाओं और आदिवासियों के मुद्दे छाए रहे।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों पर तीखे हमले किए। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय अमेरिका पर निर्भर बना दिया है। अमेरिका ने भारत पर 18 फीसदी टैरिफ लगाए, जबकि भारत ने अमेरिका पर शून्य टैरिफ लगाया। किसानों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं पर सरकार मौन है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं, बेरोजगार युवाओं के सपने टूट रहे हैं। उद्योगपतियों के कर्ज माफ होते हैं, लेकिन किसानों के कर्ज नहीं। इस अवसर पर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. तुषार चौधरी, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent