अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर लिया संन्यास

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर लिया संन्यास

Comments
1 min read

भारतीय संगीत जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है.अपनी आवाज से हर दिल पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाना) छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है. अरिजीत ने सोशल मीडिया हैंडल (X) के जरिए इस चौंकाने वाली खबर की घोषणा की है.

अरिजीत ने साफ कर दिया है कि वो अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वह संगीत की दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं.

फैंस को चौंकाते हुए अरिजीत ने लिखा,”सभी को नए साल की शुभकामनाएं. इतने सालों तक एक श्रोता के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मैं ये ऐलान करते हुए खुश महसूस हो रहूा हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे यहीं रोक रहा हूं.”

Share this article

About Author

Stäff Reporter

Most Relevent